पंचकूला। नरवाना निवासी व्यक्ति को सिंचाई विभाग में बेलदार की नौकरी लगवाने के नाम पर 4.70 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस मामला दर्ज आगामी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, खजाना राम ने दी शिकायत में बताया कि आरोपी विनोद की सास संतोष रेलवे विभाग घमतान साहिब रेलवे स्टेशन ड्यूटी पर कार्यरत हैं। वहां पर विनोद का आनाजाना था। दोनों की आपस में बातचीत होती रहती थी।
एक दिन आरोपी विनोद ने उन्हें कहा कि मेरी बड़े बड़े-मंत्रियों से अच्छी जान पहचान है। वे उसका काम कहते ही कर देते हैं। मैं तुम्हारे लड़के को सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर एक सप्ताह में नौकरी लगवा सकता हूं। इसलिए तुम्हें खर्चा पानी देना होगा। शिकायतकर्ता ने बेरोजगारी देखकर बेेटे के रोजगार के लिए 28 अक्तूबर 2020 को आरोपी को 6 लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद विनोद ने आश्वासन दिलाया कि एक हफते के बाद वह ज्वाइनिंग करवा देगा। एक सप्ताह के बाद शिकायतकर्ता मेवात गए तो वहां जाकर पता चला कि ज्वाइनिंग लैटर नकला है। इसके बाद शिकायतकर्ता विनोद से मिले तो बहाने बनाने लगा।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी तारीख पर तारीख देता रहा, लेकिन विनोद शिकायतकर्ता के बेटे को नौकरी नहीं लगवाई। कई महीने बीत जाने के बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को साफ कह दिया कि मेरे से ये काम नहीं होगा तुम्हारा काम रुक गया है। इसलिए तुम्हारे सारे पैसे ब्याज समेत वापस कर दूंगा। आरोपी ने नवंबर 2021 में 1 लाख रुपये और दिसंबर में 30 हजार रुपये दिए। लेकिन आरोपी ने बाकी पैसे नहीं दिए।