फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तिरंगा यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्ट, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। पुलिस बुधवार को पिंजौर में तिरंगा यात्रा निकालकर घरों में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेगी। यात्रा बुधवार शाम को 4 से 6 बजे तक निकाली जाएगी। इसके मद्देनजर ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए एडवाईजरी जारी की गई है। कई रूट को डाइवर्ट किया गया है। मल्लाह मोड़ से पिंजौर (आने-जाने वाले सभी वाहन), परमाणु बॉर्डर से पिंजौर की तरफ (आने वाले वाहन), सेखो माजरी की तरफ (आने जाने वाले वाहन), बिटना रोड की तरफ लिंक रोड (रौनक होटल के पास से) पर आपातकालीन वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक होगी।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जो चालक बद्दी की तरफ जाना चाहते हैं, वे सूरजपुर बायपास की तरफ से बद्दी जा सकते हैं। अगर कोई चालक शिमला की तरफ जाना चाहता तो वह सीधा पिंजौर के बाहरी क्षेत्र से हाईवे से जा सकता है। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे शाम 4 बजे से 6 बजे तक इन रास्तों से अनावश्यक प्रवेश से बचें। इसके अलावा अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक एडवाईजरी
सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके चलते परेड ग्राउंड की तरफ आने जाने वाली सड़क पर 15 अगस्त की सुबह 7 से लेकर 10.30 बजे तक बाधित रहेगी। वेला विस्टा की तरफ से तवा चौक, हैफेड चौक से अंदर परेड ग्राउंड की तरफ, सेक्टर-8 व 9 ट्रैफिक लाइट से परेड ग्राउंड जाने वाले रुट, सेक्टर-4/5 की ट्रैफिक लाइट से अंदर परेड ग्राउंड की तरफ जाने वाले रास्ते बाधित रहेंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें