फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बस स्टैंड पर रोडवेज और निजी बस ऑपरेटर में झड़प, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 बस स्टैंड पर सोमवार को रोडवेज और निजी बस संचालकों के बीच तीखी झड़प हुई, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंचकूला डिपो की रोडवेज बस बरवाला रूट के लिए सवारियां भर रही थी। तभी निजी बस संचालकों के लोग वहां पहुंचे और सवारियों को बस से उतरने को कहने लगे। कुछ ही पलों में दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि निजी बस चालक ने अपनी बस रोडवेज बस के सामने खड़ी कर दी, जिससे दोनों बसें आगे नहीं बढ़ सकीं। रोडवेज बस चालक को बस रोकनी पड़ी और यात्रियों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बहस के दौरान निजी बस कंडक्टर ने चुनौतीपूर्ण लहजे में कहा कि अभी आपकी बस गई है, फिर आपने सवारियां बैठा दीं, क्या हम खाली बस ले जाए, इससे बसों के आगे-पीछे जाम जैसे हालात बन गए। यात्रियों खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग और अधिकारियों से मांग की है कि घटना की जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए। सवाल उठ रहा है कि जब सरकार परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे कर रही है, तब बस स्टैंड पर इस तरह की अव्यवस्था क्यों हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें