फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-20 की सड़कों में गड्ढों की भरमार, रोड गली है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि प्रशासन हमेशा दावे करता है समस्याओं का समाधान नहीं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-20 में बारिश के बाद सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। सफाई नहीं होने के कारण रोड गली पूरी तरह जाम है। इस कारण बारिश होने के बाद सड़कों में पानी भर जाता है। कई जगह रोड गली पूरी तरह उखड़ गई है। इस कारण सोसाइटी के सामने पानी भर जाता है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकला है। इसे लेकर सेक्टर के लोगों ने लगातार नगर निगम के मेयर और अधिकारियों को अवगत कराया है। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं निकल पाया है।
पंचकूला के सेक्टर-20 में 118 सोसाइटी हैं। मार्केट, सोसाइटी की सड़क और पार्किंग में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इनमें पानी भर जाता है। इस कारण कई बार लोगों के वाहन पानी में फंस जाते हैं। अकसर वाहन चालक इनमें गिरते रहते हैं। सेक्टर-20 में रोड गली की सफाई करने के बाद यहां से मिट्टी नहीं उठाई गई है। इस कारण यह मिट्टी और गंदगी दोबारा रोड गली में भर गई है। इस समस्या का निदान नहीं होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


रोड गली की सफाई पर्याप्त नहीं
शहर की रोड गली की सफाई सही तरीके से नहीं हो रही है। इस कारण पानी भर जाता है। बारिश के बाद सेक्टर के लोगों को समस्या बनी है। सोसायटी नंबर-105 के सामने रोड गली पूरी तरह खराब है। उसका पानी ओवरफ्लो हो रहा है। - योगिंदर क्वात्रा, वाइस प्रेसीडेंट, आरडब्ल्यूए सेक्टर -20

सड़कें, पार्किंग हो गई खराब
बारिश के बाद सेक्टर की सड़कें खराब हो गई हैं। पार्किंग में भी गड्ढे हैं। कई बार लोग फंसकर गिर जाते हैं। सड़क के गड्ढे भरने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक इनको भरा नहीं जा सका है। हमारी मांग है कि इन्हें जल्द ठीक कराया जाए। -अविनाश मलिक, जनरल सेक्रेटरी, आरडब्ल्यूए सेक्टर -20
विज्ञापन


शहर की सड़काें के गड्ढे भरने का काम जारी है। सेक्टर की सड़कों और पार्किंग के गड्ढे जल्द भरे जाएंगे। इसके साथ ही रोड गली की सफाई भी कराई जा रही है। जहां भी ऐसे हालात हैं, शहर के लोग इसकी जानकारी दें। इसे जल्द ही साफ कराया जाएगा। -कुलभूषण गोयल, मेयर, पंचकूला नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें