चंडीमंदिर। सूरजपुर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर से खेड़े तक जाने वाली गली की लंबे समय से खराब पड़ी सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और बरसात में पानी जमा होने से लोगों, वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी हो रही थी। सड़क की मरम्मत शुरू होने से लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। समाजसेवी बबली रावत ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों में बरसात के दौरान पानी भर जाता था। लंबे समय तक जलभराव रहने से सड़क की स्थिति और खराब हो रही थी। अब सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। लोगों ने मांग की है कि मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा किया जाए, ताकि सड़क की समस्या दोबारा सामने न आए। संवाद