चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कालेज वुमन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रितू दास ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग इवेंट में 6 स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके आधार पर उनको सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्टिक का खिताब देकर सम्मानित किया गया। रितू दास ने लोर इवेंट में 9.90 अंकों के साथ पहला स्थान, रूबी ने दूसरा तथा विनेश यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। बिम इवेंट में रितू दास ने 12.00 अंकों के साथ स्वर्ण पदक, रूबी ने 8.57 अंकों के साथ रजत तथा करुणा ने तीसरा स्थान हासिल किया।