फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सुनाम की रीधिमा गुप्ता ने नीट में हासिल किए 567 अंक

Thu, 19 Jun 2025 09:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुनाम ऊधम सिंह वाला। नीट परीक्षा में 567 अंक हासिल कर सुनाम की रीधिमा गुप्ता ने देश के पहले 6100 रैंक के भीतर जगह बनाने में सफलता हासिल की है । अपने पहले प्रयास में सफलता अर्जित करने वाली रीधिमा गुप्ता ने सेल्फ स्टडी की है । रीधिमा के माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं । उनके पिता डाॅ. जोनी गुप्ता एमडी मेडिसिन और माता डाॅ. मोनिका गोयल ने कहा कि रीधिमा ने दिन रात एक कर पढ़ाई की है और अपने लक्ष्य को हासिल किया है। पढ़ाई के प्रति समर्पण के दम पर रीधिमा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस मौके पर रीधिमा गुप्ता ने कहा कि वह भविष्य में रेडियोलाजिस्ट बनकर मरीजों की सेवा करना चाहती हैं। रीधिमा ने कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें