फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: संशोधित एन्हासमेंट 2255 रुपये प्रति वर्ग मीटर चार्ज करें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकतम समस्याओं का समाधान किया। अन्य समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने 40 शिकायतों की सुनवाई की।
विस अध्यक्ष ने सेक्टर-24 के निवासियों की शिकायत पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को संशोधित एन्हासमेंट की राशि 6021 रुपये की जगह 2255 रुपये प्रति वर्ग मीटर चार्ज करने के निर्देश दिए। शिकायत में सेक्टर-24 के लोगों ने बताया कि उनके सेक्टर के क्षेत्रफल में घग्गर नदी के क्षेत्र को जोड़ा हुआ है जबकि उस जगह का रिहायशी लोगों से एन्हासमेंट वसूला जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कबूतरबाजी के एक मामले में पुलिस उपायुक्त को संबंधित कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि रूद्राक्ष कंपनी ने विदेश भेजने के नाम पर उससे 8 लाख रुपये लिए, परंतु कार्य नहीं करवाया गया और उक्त राशि मांगने पर संबंधित कंपनी द्वारा आना-कानी की जा रही है। उन्होंने सेक्टर-6 में एक बूथ पर 171 परिवारों का एक भी वोट ना बनने की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे परिवारों की वोट बनवाने के लिए जल्द से जल्द वोटर लिस्ट को दुरूस्त किया जाए। उन्होंने बताया कि वो शीघ्र ही इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

एमईएस वर्कर्स यूनियन चंडी मंदिर के प्रतिनिधियों ने सेक्टर-16 पंचकूला में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सीजीएचएस डिस्पेंसरी की शुरूआत करने पर विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद किया। उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि चंडी मंदिर में रहने वाले केंद्र सरकार के सिविलियन कर्मचारियों की स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सीजीएचएस (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) कार्ड भी बनवाया जाए। इस पर उन्होंने कहा कि सीजीएचएस कार्ड केंद्र सरकार के विभाग द्वारा बनवाया जाता है। अतः वह इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पार्षद नरेंद्र लुबाना, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, मार्केट कमेटी के पूर्व प्रधान अशोक शर्मा सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें