फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आठवें वेतन आयोग समेत अन्य मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आठवें वेतन आयोग का लाभ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय परिसर में धरने पर बैठे हैं। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर 29 और 30 सितंबर को देशभर के जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे का पड़ाव और धरना आयोजित किया जा रहा है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने पेंशन नियम (वैलिडेशन) अधिनियम, 2025 को वापस लेने, आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में पेंशन पुनर्निरीक्षण को शामिल करने और पेंशनभोगियों को अंतरिम राहत देने की मांग की। इसके अलावा 50 प्रतिशत डीए/डीआर को वेतन व पेंशन में मर्ज करने, कम्यूटेशन की अवधि घटाने, पेंशन समानता लागू करने और एनपीएस/यूपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें