फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेवानिवृत्त सेना अधिकारी से 2.25 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेेक्टर-20 निवासी सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी को पासपोर्ट जल्दी भेजने का झांसा देकर 2.25 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20 निवासी ब्रिज भूषण शर्मा (79) मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज से सेवानिवृत्त अधिकारी है। उनका बेटा आर्मी में मेजर जनरल के पद पर नियुक्त है। 1 सितंबर 2023 को करीब 12 बजे उनके पास पासपोर्ट डिस्पैच का मैसेज उनके मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुआ, क्योंकि उनके पास पासपोर्ट आना था।
मैसेज में एक ट्रैकिंग लिंक दिया हुआ था। जिस पर उन्होंने क्लिक किया तो उस पर एक एप्लिकेशन खुल गई। उस एप्लिकेशन में एक नंबर दिया हुआ था। उस नंबर पर उन्होंने कॉल किया तो एक व्यक्ति से बात हुई। उसने कहा कि अगर आपको पासपोर्ट जल्दी चाहिए तो आप इस एप्लिकेशन में अपनी डिटेल भर कर फास्ट डिलीवरी सिलेक्ट कर दो। शिकायतकर्ता ने उसके कहे अनुसार सिलेक्ट कर दिया। उसके बाद आरोपी ने एप्लिकेशन के जरिए 5 रुपये ट्रांसफर करने को बोला जो उनसे नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें कुछ नहीं पता चला कि उनके फोन में क्या कर दिया। आरोपी ने दोबारा फोन करके बताया कि आपका काम हो गया है। आपको 72 घंटे के अंदर पासपोर्ट मिल जाएगा और फोन काट दिया। उसके बाद 4 सितंबर की शाम 4 बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हो गए। उनके पेटीएम अकाउंट से अलग-अलग सात ट्रांजेक्शन से कुल 2 लाख 25 हजार 564 रुपये धोखे से निकाल लिए। आरोपियों ने उनका पेटीएम हैक करके अलग-अलग एकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें