चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने कई कक्षाओं के हजारों छात्रों का रिजल्ट जारी किया है। इनमें एमएससी एचएस मैथमेटिक्स द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी मैथमेटिक्स फोर्थ सेमेस्टर, शास्त्री छठे सेमेस्टर, एमसीए प्रथम सेमेस्टर, एमई फूड टेकभनोलॉजी, एमए हिंदी द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर, एमएफए फोर्थ सेमेस्टर, एमएससी केमेस्ट्री द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी अप्लाइड केमिस्ट्री फोर्थ सेमेस्टर, बीएससी एचएस बायोफिजिक्स प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर, बीएससी फैशन डिजाइनिंग द्वितीय सेमेस्टर, बीएससी बायोइंफोर्मेटिक द्वितीय सेमेस्टर, एमए म्यूजिक फोर्थ सेमेस्टर, एमए पंजाबी द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम शामिल हैं। इन कक्षाओं में हजारों छात्र शिक्षा पाए थे जो एग्जाम में बैठे। उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में एडमिशन मिलेगा।