मोरनी। मोरनी से टिक्करताल तक मुख्य पर्यटन मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क किनारे बचाव दीवारें टूट गई हैं। इस वजह से वाहन चालकों को खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं और घाटी की ओर खुली सड़कें बिना रैलिंग और सुरक्षा दीवार के बेहद खतरनाक हो गई हैं। खासकर अंधे मोड़ों पर बनी दीवारों के टूटे हिस्से वाहन चालकों के लिए जोखिम का कारण बन रहे हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों ने सरकार से सुरक्षा दीवारों को प्राथमिकता से बनाने की मांग की है। स्थानीय पंचायत सरपंच सुषमा देवी, पूर्व सरपंच डीपी शर्मा आदि प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि इन स्थानों का तुरंत निरीक्षण कर जरूरी मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।