फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: समाधान शिविर में उपायुक्त ने 78 शिकायतों की सुनवाई कर निदान के दिए निर्देश, बिजली निगम के अधिकारियों से कहा- भोज राजपुरा में प्राथमिकता के आधार पर जर्जर बिजली के खंभे बदलें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में मंगलवार को उपायुक्त ने 78 शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित विभागों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में परिवार पहचान पत्र में इनकम ठीक करवाने, आयु ठीक करवाने, परिवार पहचान पत्र अलग बनवाने, मेंबर एड व डिलिट, जाति दुरुस्त करवाने, मोबाइल नंबर ठीक करवाने समेत अन्य प्रकार की शिकायतों की सुनवाई की गई। इसमें से अधिकतम का मौके पर निवारण किया गया। डीसी ने गांव भोज राजपुरा में प्राथमिकता के आधार पर जर्जर बिजली के खंभों को बदलने को कहा।
ग्राम पंचायत ने शिविर में कहा कि गांव में लगे बिजली के खंभे काफी जर्जर हो चुके हैं। बिजली की आपूर्ति के लिए एक अन्य ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत है। गांव गणेशपुर निवासी रामलाल ने बताया कि उसके प्लाॅट के ऊपर से बिजली की तारें निकल रही हैं। तारों को प्लाॅट से दूर करके निकाला जाए। उपायुक्त ने बिजली निगम को मौके का मुआयना करने के निर्देश दिए। डाॅ. यश गर्ग ने नगर निगम को सेक्टर-4 से रेहड़ियां हटवाकर सफाई करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सेक्टर-4 निवासी संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। उसके घर के आगे और पीछे कचरा पड़ा रहता है। मना करने के बावजूद रेहड़ी वाले वहां कचरा डालते रहते हैं। कचरे की दुर्गंध कैंसर रोगी के लिए ज्यादा खतरनाक है। उपायुक्त ने गुरमुख सिंह की शिकायत पर नगर निगम के अधिकारियों को गुर्जर काॅलोनी में नालियां बनाने के निर्देश दिए। शिकायत में गुरमुख सिंह ने बताया कि त्रिलोकपुर रोड पर बनी गुर्जर काॅलोनी की गलियों का निर्माण हो गया है। निकासी के लिए नाली नहीं होने के कारण पानी घरों में भर जाता है। उनकी काॅलोनी में पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण करवाया जाए।
रजिस्ट्री के बाद रिकाॅर्ड की डीआरओ करेंगे जांच
डाॅ. यश गर्ग ने जिला राजस्व अधिकारी को गांव फिरोजपुर निवासी जरनैल सिंह की शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए। गांव फिरोजपुर निवासी जरनैल सिंह ने कहा कि उसने 1 बीघा 14 बिस्वा जमीन खरीदी थी। जमीन की रजिस्ट्री उसके पास है। उसने बताया कि सरकारी रिकाॅर्ड में उसकी खरीदी हुई जमीन का रिकाॅर्ड नहीं दिख रहा है। उपायुक्त को गांव भरेली निवासी संदीप ने शिकायत में बताया कि बारिश के दौरान उसके मकान की छत गिर गई थी। अब मकान की हालत बहुत खस्ता है, उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की गुहार लगाई। उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिया। उपायुक्त से महिला लक्ष्मी ने इनकम कम करने की गुहार लगाकर कहा कि उसके पति को कंपनी ने कार्यालय के कार्य के लिए गाड़ी दिलवाई थी, जो चोरी हो गई है। अब आय का कोई साधन नहीं रहा। परिवार में दूसरा कोई भी कमाने वाला नहीं है। डाॅ. यश गर्ग ने कहा कि इनकम के लिए आवेदन के साथ स्वयं घोषणा पत्र लगाया जाए। इसके बाद वेरिफिकेशन करवाई जाएगी। उपायुक्त ने अपील की है कि आय ठीक करवाने के लिए आय घोषणा पत्र आवेदन के साथ लगाना जरूरी है।
विज्ञापन



मैरिज सर्टिफिकेट से अलग होंगी शादीशुदा बेटियां
उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि जिन बेटियों की शादी हो गई है, उन्हें मायके पक्ष से ससुराल पक्ष के परिवार पहचान पत्र में शामिल करवाना है, तो उसके लिए मैरिज सर्टिफिकेट बनाकर आवेदन करें। इस प्रक्रिया से मौके पर ही शादीशुदा बेटियों को शामिल किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम गौरव चौहान, नगराधीश मन्नत राणा, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ. कुलदीप सिंह समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें