मोरनी। मोरनी फीडर पर जरूरी मरम्मत और लाइनों के सुधार कार्य के चलते मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर करीब 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अनुसार फीडर पर विशेष मरम्मत कार्य किया जाना है, जिसके चलते अस्थायी रूप से बिजली सेवाएं रोकनी पड़ेंगी। रायपुर रानी के एसडीओ ने बताया कि जरूरी काम पहले या बाद में निपटाएं। संवाद