पंचकूला। जामिया हिदायतुल इस्लामिया पब्लिक स्कूल अंबवाला कोटियां तथा मदरसे के लोगों ने गांव व आसपास के क्षेत्र के लोगों के सहयोग से बाढ़ पीड़ित पंजाब के लिए भारी मात्रा में राहत सामग्री एकत्रित की। इस मुहिम में ग्रामीणों ने दवाइयां, आटा, दाल, चावल, घी, तेल, चप्पल समेत अन्य जरूरी सामान इकट्ठा किया। यह सामग्री सोमवार को सात पिकअप गाड़ियों में भरकर पंजाब के लिए रवाना की गई। इस अवसर पर तहसीलदार, डीएसपी, एसएचओ तथा मदरसे के मोहतमिम मौलाना मोइनुद्दीन मौजूद रहे।