फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अंबाला-कालका पैसेंजर ट्रेन दोबारा शुरू होने से यात्रियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। अंबाला-कालका पैसेंजर ट्रेन (नंबर-54532) के पटरी पर लौटने से शहर के व्यापारियों व आमजन ने राहत की सांस ली है। ट्रेन को 19 से 27 अक्तूबर तक छठ पूजा के मद्देनजर अंबाला से कटिहार बिहार तक छठी स्पेशल के नाम से संचालित किया जा रहा था। अब पिछले कुछ दिनों से दोबारा ट्रेन कालका रेलवे स्टेशन से पहले की तरह चलने लगी है जिससे लोगों को सुविधा हुई है। रोजाना चलने वाली यह ट्रेन दोपहर 12:15 बजे कालका रेलवे स्टेशन से निकलती है। यह रास्ते में पड़ने वाले लगभग छह स्टेशनों पर रुकते हुए करीब 2 बजे अंबाला कैंट पहुंचती है। वहीं, वापसी में शाम को सात बजे के करीब अंबाला कैंट से ट्रेन निकलती है और रात 8:45 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें