माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। सेक्टर-4 के एक डॉक्टर के घर के बाथरूम से नेपाली महिला का शव मिलने के 48 घंटे बाद तक कार्रवाई नहीं करने पर परिजनों ने पुलिस चौकी में जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला सेक्टर-5 थाने में दर्ज किया। पुलिस द्वारा 48 घंटे बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं करने से नाराज नेपाली समाज के लोगों ने शनिवार को सेक्टर-2 पुलिस चौकी में हंगामा किया। उन्होंने पुलिस चौकी इंचार्ज से मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस चौकी इंचार्ज मृतका के भाई और उसके मामा को लेकर सेक्टर-4 स्थित डॉक्टर के घर गई। घटना की जगह को भी मृतका के परिजनों ने देखा और घर के मालिक से भी बात की। इसके बाद परिजनों ने कम से कम डीडीआर दर्ज करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शनिवार की देर शाम डीडीआर दर्ज किया। परिजनों ने पुलिस से इस मामले में निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की। मृतका के जानकारों ने बताया कि वह आठ माह पहले पंचकूला आई थी। मृतका के भाई ने कहा तीन फुट की ऊंचाई पर लगे टावल हैंगर में कैसे कोई सुसाइड कर सकता है। मृतका के भाई गंगा और मामा दिनेश गंधर्व ने बताया कि शनिवार की सुबह नेपाल से आए अपने समाज के साथ सेक्टर 2 पुलिस चौकी गए। वहां से पुलिसकर्मियों के साथ सेक्टर 4 स्थित डॉक्टर के घर गए जहां पर मृतका काम करती थी। गंगा ने बताया कि बाथरूम में तीन फुट की ऊंचाई पर टावल हैंगर लगा हुआ है। उसमें लटक कर कोई कैसे सुसाइड कर सकता है। मृतका के मामा दिनेश ने बताया कि घटना के 48 घंटा बीतने के बावजूद पुलिस द्वारा मामले में अभी तक डीडीआर तक दर्ज नहीं किया गया जो कि गलत है। मृतका के भाई ने बताया कि उनकी बहन की हत्या कर किसी ने उसे बाथरूम में लगे हैंगर से लटका दिया।
नेपाल समाज के लोग आए थे और उनके द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। - तेजिंदर पाल सिंह, चौकी इंचार्ज सेक्टर 2 पंचकूला।