फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 10 साल की किशोरी को उसके ही रिश्तेदार ने हवस का शिकार बना लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब उसकी तबीयत खराब हुई। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मां ने बताया कि आरोपी रिश्ते में किशोरी का मौसा लगता है।
विज्ञापन

इस वजह आरोपी का उनके घर आना-जाना था। आरोपी ने एक दिन उसके साथ दुराचार किया। इसके अलावा धमकी देकर कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे मार देगा। करीब दो माह बाद उसकी तबियत बिगड़ी तो मां उसे डॉक्टर के पास उपचार के लिए लेकर पहुंची। जब डॉक्टर ने जांच की तो दुष्कर्म का खुलासा हुआ।
इसके बाद किशोरी की मां ने पूछा तो उसने सारी आप बीती बता दी। आरोपी ने एक बार उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने तुरंत महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें