पंचकूला। हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला में शिक्षुता अधिनियम-1961 के तहत विभिन्न ट्रेडों में 25 प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 6 से 20 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इनमें डीजल मैकेनिक छह, फिटर पांच, मोटर मैकेनिक व्हीकल चार, इलेक्ट्रीशियन दो, कारपेंटर दो, वेल्डर दो, स्टेनो हिंदी टाइपिस्ट दो और अपहोल्स्टर व पेंटर का एक-एक पद है। आवेदन के साथ फोटो, पहचान पत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, मैट्रिक और आईटीआई प्रमाणपत्र व अंकतालिका अपलोड करनी होगी। आवेदकों को 23 अक्तूबर को मूल दस्तावेजों के साथ महाप्रबंधक कार्यालय में उपस्थित होना होगा। चयन आईटीआई अंकों की मेरिट से होगा। दस्तावेजों में अंतर मिलने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।