फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सरल केंद्र में नहीं बनी आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस, 270 लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते सेक्टर-1 सरल केंद्र में आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस का काम बंद पड़ा है। यहां के सरल केंद्र पर ताला जड़ा है, क्योंकि यहां काम करने वाले क्लर्क हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके चलते यहां आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आने वाले सैकड़ों लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं। वहीं तहसील में रजिस्ट्री भी बंद कर दी गई है। यहां जमीन और उससे जुड़े दस्तावेज के कोई भी काम नहीं हो रहे हैं। जिसके चलते शनिवार को करीब 270 लोगों को आरसी, लाइसेंस व रजिस्ट्री से जुड़े काम नहीं हो पाए और पूरे पब्लिक इधर से उधर चक्कर लगाती है।


आरसी के लिए आया था, लेकिन यहां सरल केंद्र में ताला जड़ा है। पूछने पर पता चला कि क्लर्क हड़ताल पर हैं। इस वजह से केंद्र काम पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है। अगर कर्मचारी हड़ताल पर हैं तो जिला प्रशासन को दूसरे कर्मचारियों से काम कराना चाहिए। -सुरेंद्र कुमार, सेक्टर-4 पंचकूला।
विज्ञापन



ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया था। यहां हड़ताल के चलते मिला नहीं। इस बीच चालान कट जाए तो जुर्माना अपनी जेब से भरना पड़ेगा। यहां कोई गाइड करने वाला भी नहीं है। रोजाना यहां सैकड़ों लोग हरास हो रहे हैं। -पवन शर्मा, निवासी सेक्टर-18 पंचकूला।

गाड़ी की एनओसी के लिए आई थी। क्लर्कों के हड़ताल के चलते सरल केंद्र बंद है। सरल केंद्र में कब से काम शुरू होगा। इसकी जानकारी प्रशासन के पास नहीं। एनओसी नहीं मिलने के चलते गाड़ी का चालान हो सकता है। - परवीन, निवासी सेक्टर-2 पंचकूला।


आरसी के लिए चक्कर लगाकर थक चुका हूं। हड़ताल के चलते यहां पब्लिक परेशान हो रही है। इसपर जिला प्रशासन को विचार करना चाहिए। - हरजिंतेंद्र कुमार निवासी सेक्टर-15 पंचकूला।
विज्ञापन



क्लर्कों के हड़ताल के कारण ई-दिशा का काम बंद है। अपने स्तर पर जितना काम हो रहा है, उसे कर रही हूं। हमारी पूरी कोशिश है कि लोगों को परेशानी न हो। - ममता शर्मा, एसडीएम पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें