कालका। वार्ड नंबर-5 के पार्षद नरेंद्र सिंह के घर में शनिवार को करीब सात फीट लंबा सांप निकलने से परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया। सांप को घर में देखकर परिवार ने तुरंत समाजसेवी लक्की शर्मा को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही लक्की शर्मा मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप को काबू करने की कार्रवाई शुरू की। लक्की शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया सांप रैट स्नेक प्रजाति का था, जिसकी लंबाई करीब सात फीट थी। उन्होंने सांप को बिना किसी नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रूप से पकड़ा और बाद में उसे घर से दूर साथ लगते जंगल में छोड़ दिया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने भी लक्की शर्मा की तत्परता की सराहना की और वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बनाए रखने की अपील की। संवाद