पंचकूला। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चंडीमंदिर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है। पीड़िता की बहन ने दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 साल की छोटी बहन दो महीने पहले ही उसके पास रहने आई थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। उक्त युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 19 सितंबर मंगलवार को पीड़िता के पेट में जब तेज दर्द हुआ तो उसे चेकअप के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां पर गर्भवती होने के बारे में पता चला। ब्यूरो