फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मंदबुद्धि युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर के मढ़वाला क्षेत्र में एक मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करती है। बीते शुक्रवार जब वह काम से लौटी तो उसकी बेटी ने रोते हुए बताया कि उसके गाल पर किसी ने थप्पड़ मारा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि छोटी बहू से पूछने पर उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी नसीरुद्दीन ने उसके साथ छत पर दुष्कर्म किया है। उसके रोने की आवाज सुनकर जब वह छत पर पहुंची और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें