फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में ‘रंगला पंजाब’ की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
साल भर राज्य में आयोजित किए जाएंगे 22 मेले: अनमोल गगन मान
विज्ञापन


आनंदपुर साहिब में होगा ‘निहंग ओलंपिक’
तरनतारन में दारा सिंह कुश्ती ओलंपिक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार राज्य की समृद्ध विरासत और संस्कृति से देश और पूरी दुनिया को परिचित करवाने और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘रंगला पंजाब’ के तहत विरासती मेलों का आयोजन करेगी। यह जानकारी पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले की मंत्री अनमोल गगन मान ने रविवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता के दौरान साझा की।
उन्होंने कहा कि पंजाब की समृद्ध विरासत और संस्कृति से दुनिया को परिचित करवाने, राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और सैलानियों को पंजाब की ओर आकर्षित करने के लिए राज्य में साल भर विरासती मेलों और त्योहारों का आयोजन किया जाएगा। पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के उद्देश्य से साल भर 22 मेले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस योजना के तहत श्री मुक्तसर साहिब में माघी फेस्टिवल, फिरोजपुर में वसंत फेस्टिवल और जनवरी में कपूरथला हेरिटेज फेस्टिवल होगा। इसके अलावा लुधियाना में किला रायपुर देहाती ओलंपिक, बठिंडा में विरासती मेला और वैसाखी मेला, मार्च में पटियाला में हेरिटेज फेस्टिवल, मार्च में ही श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला, अगस्त में संगरूर में तीयां मेला, सितंबर में एसबीएस नगर में इन्कलाब फेस्टिवल, मानसा में मालवा की संस्कृति और पकवानों संबंधी दून फेस्टिवल, फाजिल्का में पंजाब हैंडीक्राफ्ट फेस्टिवल, नवंबर में जालंधर में घुड़सवार मेला, चंडीगढ़ में मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल, पठानकोट में नदियों का मेला, मालेरकोटला में सूफी फेस्टिवल कराए जाएंगे।
अनमोल गगन मान ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब में ‘निहंग ओलंपिक’ की शुरुआत की जाएगी। इसी तरह तरनतारन में दारा सिंह कुश्ती ओलंपिक की शुरुआत होगी, जिसमें विजेता को राज्य सरकार द्वारा नकद इनाम और रुस्तम-ए-पंजाब का खिताब दिया जाएगा। रोपड़ और पठानकोट में सालाना एडवेंचर स्पोर्ट्स भी शुरू किए जाएंगे। गुरदासपुर में पहला ‘सरदार हरी सिंह नलवा जोश फेस्टिवल’ शुरू किया जाएगा जो पंजाबियों की बहादुरी को दर्शाएगा।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि जनवरी में अमृतसर में ‘रंगला पंजाब’ त्योहार में पंजाबी संस्कृति के सभी पहलुओ को एक जगह पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध उपन्यासकार और कवि हिस्सा लेंगे। पंजाब के स्वादिष्ट पकवानों के मुकाबले करवाए जाएंगे। सूबे की संस्कृति को दर्शाते रंगारंग प्रोग्राम करवाए जाएंगे और पंजाब की कला व शिल्पकारी की झलक पेश की जाएगी। जल्द ही मोहाली में पर्यटन सम्मेलन और पंजाब ट्रेवल मार्ट आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें