मंत्री अनिल विज से मुलाकात के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया व गायक हरभजन मान।
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का हालचाल जानने पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया और मशहूर पंजाबी गायक हरभजन मान उनके निवास स्थान पर पहुंचे और उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रामूवालिया ने हरियाणा में कबूतरबाजी पर नकेल कसने के लिए एसआईटी गठित करने पर गृहमंत्री अनिल विज की सराहना की और आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि अपने राजनैतिक जीवन में उन्होंने पंजाब में कबूतरबाजी के मामलों को उजागर करने और उचित कार्रवाई के लिए आवाज उठाई लेकिन कई दशकों तक उनके प्रयासों के बावजूद पंजाब की सरकारों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अनिल विज द्वारा हरियाणा में एसआईटी गठित कर कबूतरबाजी पर गहरी चोट की है। इससे कबूतरबाजों पर न केवल शिकंजा कसेगा बल्कि इस फैसले से प्रदेश के लाखों पीड़ित परिवारों को राहत मिलेगी ।
यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार के आदेश पर पुलिस द्वारा ऐसे एजेंटों के खिलाफ कबूतरबाजी के 254 अभियोग दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कबूतरबाजी के 156 नए मामले दर्ज किए हैं। इन सभी मामलों की जांच यही एसआईटी कर रही है।