फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डीसी मॉडल स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के किंडरगार्टन विंग में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे विद्यालय पहुंचे और रंग-बिरंगी राखियों के साथ अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। विद्यालय में आयोजित राखी-निर्माण गतिविधियों में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के पवित्र बंधन को सुदृढ़ किया। प्रधानाचार्या दीपिका भारद्वाज ने बच्चों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें