पंचकूला। राजस्थान महिला संघ ने धूमधाम से हरियाली तीज मनाई। उन्होंने यह त्योहार सेक्टर-14 के वरिष्ठ आईएएस मनीराम शर्मा के निवास पर मनाया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए रंग बिरंगे फूलों से सजे झूले लगाए गए। साथ ही खाने-पीने में जलेबी, घेवर सहित अन्य व्यवस्था की गई। महिलाओं ने राजस्थानी गीतों पर जमकर नृत्य किया और तंबोला आदि गेम्स में हिस्सा लिया। डांस और गेम्स में विजेता रहीं कमलेश देवी और रजनी शर्मा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजस्थान के परिवारों में पवन शर्मा, महेंद्र सिंह चारण, रविंद्र सिंह, संजीव कुमार, हरि प्रसाद, कमल किशोर, सुरेश शेखावत, राजेंद्र सिंह राठौड़, ओंकार सिंह, मोहन प्रजापत, मुकेश का परिवार मौजूद रहा। ब्यूरो