फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरा बारिश का पानी, मरीज हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। जिले के सबसे बड़े नागरिक अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड उस समय तालाब बन गया, जब शनिवार को सुबह से शुरू बारिश के बाद पानी अंदर तक भर गया। यहां अस्पताल परिसर में डक्ट ठीक न होने के कारण पानी ज्यादा भरने से वार्ड में भी जमा हो गया। इससे अस्पताल में पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, देर शाम तक हुई बारिश की वजह से शहर की सड़कों-गलियों में लबालब पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। शनिवार को सुबह से ही तेज बारिश होने के कारण इमरजेंसी वार्ड के अंदर डक्ट से बरसाती पानी भर गया। मरीज पानी के बीच से होते हुए डॉक्टर के पास उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे थे। कई लोग पानी के बीच लगी कुर्सियों पर बैठे नजर आए। वहीं, डॉक्टर रूम, रजिस्ट्रेशन रूम, एमएलसी रूम, प्लास्टर रूम और एक्सरे रूम के बाहर पानी जमा हो गया। इस पर आनन-फानन सफाई कर्मचारियों को बुलाया गया और इसके बाद पानी बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को काफी समय तक तेज हुई बारिश के कारण डक्ट से पानी इमरजेंसी के वार्ड में भी भर गया था। इसके बाद सफाई कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर वार्ड से पानी बाहर निकाला गया और यहां पर सफाई करवा दी गई है। डक्ट को ठीक करवाया जा रहा है। -उमेश मोदी, पीएमओ सिविल अस्पताल, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें