फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चार घंटे बारिश, दिनभर छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को शहर में बारिश हुई। बहुत ज्यादा और तेज बारिश नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी कम हुई। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को बारिश के कारण कई जगह पानी भरने से परेशानी हुई। निचले हिस्साें में यह दिक्कत आई। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।
सुबह 7 बजे शुक्रवार को बारिश शुरू हुई थी। जो रुक-रुक कर 11 बजे तक जारी रही। इससे मौसम में जहां ठंडक रही वहीं कई जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया। सेक्टर-19, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 व फेज-2, ढकोली और सेक्टर-20 सहित कई जगहों पर पानी जमा हो गया। इससे लोगों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से शनिवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं एक अगस्त तक लगातार जिले में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के आधार पर जिला प्रशासन भी मुस्तैद है। घग्गर नदी पर प्रशासन पूरी निगरानी रखे हुए हैं।

अजीत एन्क्लेव से नहीं हो रही पानी की निकासी
ढकोली स्थित अजीत एन्क्लेव से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सोसायटी में जगह-जगह पानी जमा होने के कारण वहां रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। सोसायटी निवासी करण, प्रदीप और प्रीतम ने बताया कि पानी की निकासी नहीं होने के कारण सीवरेज भी ओवरफ्लो हो गया है। गंदा पानी सोसायटी की सड़कों और पार्किंग एरिया में जमा हो गया है। बदबू के कारण लोगों का वहां रहना भी मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि वहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


बारिश के कारण पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त
रामगढ़ क्षेत्र में बहने वाली बरसाती नदियों के पुलों और आसपास की सड़कों की हालत लगातार बारिश के कारण दयनीय हो गई है। हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव टिब्बी से खेत पुराली की ओर जाने वाले मार्ग पर बने पुल के आसपास सड़क बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव बलोटी की ओर जाने वाले मार्ग की भी हालत भी खस्ता बनी हुई है। इसके अलावा क्षेत्र के सभी गांवों की सड़कों की हालत दयनीय है। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि इन सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो सके । खेतपुराली नंबरदार पर्थी, जसबीर सिंह, माडू खान टिब्बी, रवि भूषण धीमान टिब्बी, कुलवंत सिंह बलोटी, गुरदीप सिंह बलोटी, गुरमुख सिंह ,नरेश कुमार, करनैल सिंह, ऋषि पाल, सोमपाल, दीप कुमार, दीन मोहम्मद आदि ने सड़कों की हालत में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें