फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजौर के सराफ पर हुए हमले के विरोध में शहरवासियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। मंगलवार देर रात्रि ज्वैलर पर हुए हमले को लेकर शहरवासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि ऐसी वारदात से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस चालान काटने के लिए तो शहर में पूरी तरह मुस्तैद है परंतु वारदात रोकने में असफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रधान नरेश मान, वीरू राजपुरोहित, मदनपाल पूर्व सरपंच ने बताया कि पिंजौर शहर सहित आसपास के क्षेत्र में नशे का कारोबार जोरों पर है। नशे की लत को पूरा करने के लिए नशेड़ियों की ओर से चोरी आदि की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। शहर में जिस जगह अज्ञात बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दिया वहां उचित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं थी और जो स्ट्रीट लाइट जल रही थी उसकी लाइट भी न के बराबर है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में बेरोजगारी बढ़ने से युवाओं के पास रोजगार नहीं है।
नशे का कारोबार बढ़ने से युवा नशे का शिकार होते जा रहे हैं। शहर की सुरक्षा के लिए पुलिस के पास पुख्ता इंतजाम नहीं है। रात के समय शहर की विभिन्न प्रवेश जगहों पर पुलिस नाके नहीं हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी आराम से फरार हो जाते हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की ज्वैलर के ऊपर हुए हमले को लेकर पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़े। वहीं, दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें