फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राधे कृपा परिवार ने मनाया होली उत्सव, झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। शहर के सेक्टर-16 स्थित अग्रसेन भवन में राधे कृपा परिवार की ओर से सोमवार को होली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु राधा-कृष्ण के भजनों पर जमकर झूमे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मेयर कुलभूषण गोयल और प्रेम गोयल रहे। भाजपा उपाध्यक्ष उमेश सूद भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शाम को करीब छह बजे होली उत्सव का शुभारंभ हो गया। ग्रुप के चेयरमैन बृजलाल गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाजसेवी कैलाश मित्तल के सानिध्य में श्री राधा-कृष्ण का पूजन किया गया। इस दौरान विजय गर्ग मुख्य यजमान रहे। मदनलाल बंसल ने ध्वजारोहण किया। वृंदावन धाम से पधारे हित शरण अतुल कृष्ण शास्त्री ने भजनों की प्रस्तुति दी। बृजलाल गर्ग ने बताया कि यह कार्यक्रम गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से आयोजित किया गया।
अग्रसेन भवन में माहौल बहुत ही आध्यात्मिक बना हुआ था। हॉल में स्टेज पर राधा-कृष्ण की मूर्तियां सजाई गई थी तो सामने श्रद्धालु बैठे हुए थे। हॉल खचाखच भरा हुआ था और उसकी भव्य सजावट की गई थी। भीड़ इतनी थी कि पैर रखने के लिए भी जगह नहीं थी। महिलाएं और पुरुष भजनों पर नाच रहे थे। उन पर फूल-पत्तियों की बारिश की जा रही थी। पानी के बुलबुले छोड़े जा रहे थे। खूबसूरत लाइटिंग माहौल को और भी भव्य बना रही थी। रात 10 बजे तक भजनों का सिलसिला यूहीं जारी रहा और श्रद्धालु उनपर झूमते रहे। कार्यक्रम में पहुंचे कई लोग अपने साथ लड्डू गोपाल लेकर आए थे, जिन्हें मंच पर स्थानपित किया गया। इस दौरान पार्षद सोनिया सूद, राजेंद्र गर्ग भी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। पूजा-अर्चना कर उन्होंने श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन होने से सामाजिक ताना-बाना मजबूत होता है। धर्म से लोगों की निराशा दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें