फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीडब्ल्यूडी यूनियन ने लंबित मांगों को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों पर कोई सुनवाई न होने पर मंगलवार को हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स, संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ राज्य प्रधान ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में यूनियन के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निवास स्थान पर उन्हें एक 24 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने यूनियन पदाधिकारियों को आश्वासन दिलाया की जल्द सभी मांगों की जांच कर सुनवाई की जाएगी। यूनियन के राज्य प्रधान ईश्वर सिंह व राज्य महासचिव सुंदर सिंह राणा ने बताया कि यूनियन की ओर से 10 जून से पूरे हरियाणा प्रदेश में सभी सांसदों व विधायकों को भी अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपना जारी है। अगर कर्मचारियों की मुख्य मांगों के बारे में उसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो जुलाई महीने में राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर आंदोलन की घोषणा की जाएगी और मजबूरन यूनियन को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें