संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। पीडब्ल्यूडी इंजीनियर और पीडब्ल्यूडी कांट्रैक्टर के बीच हुए क्रिकेट मैच में जोरदार मुकाबला देखने को मिला। मैच में पीडब्ल्यूडी इंजीनियर ने 77 रन से मुकाबला जीत लिया। रामगढ़ के मोहित ग्राउंड में हुए इस मैच में कार्यकारी अभियंता आशीष चौहान की टीम ने पहले टॉस जीतकर खेलना शुरू किया और टीम ने 8 विकेट गंवाकर 212 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें परमिल ने 34 बॉल पर 55 रन, कलम ने 28 और सुनील ने 27 रन बनाए। प्रशांत ने चार ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट लिए। इस मुकाबले में पीडब्ल्यूडी कांट्रैक्टर की टीम प्रशांत शर्मा कैप्टन के नेतृत्व में निर्धारित 20 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। इसमें अजय ने 37, अनिल ने 26 रन बनाए। सुनील ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए, आशीष चौहान ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए। इस प्रकार पीडब्ल्यूडी इंजीनियर टीम विजयी हुई।