फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ढाबे के बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर नकदी समेत पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर दिनदहाड़े ढाबे के बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें रखा पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के नासिक निवासी प्रियंका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा घूमने आए थे। 22 मई की दोपहर करीब एक बजे पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर स्थित गोरख वैष्णो ढाबा पर खाना खा रहे थे। ढाबे के बाहर गाड़ी खड़ी थी। उसी दौरान गाड़ी का शीशा तोड़कर पर्स चोरी कर लिया गया। पीड़िता के मुताबिक पर्स में 12000 रुपये नकद, मोबाइल और मंगल सूत्र रखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें