फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अंडर-10 लड़कों की कैटैगरी में पंजाब वॉरियर्स और नेक्सट जनरेशन की टीमें विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंचकूला ने ट्राइसिटी बास्केटबॉल टूर्नामेंट की पहले दिन मेजबानी की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंचकूला ने ट्राइसिटी बास्केटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन की मेजबानी की। टूर्नामेंट में चंडीगढ़,पंचकूला और मोहाली से लगभग 35 टीमों ने भाग लिया। इसमें पहले दिन लड़कों और लड़कियों के लिए अंडर-10 और अंडर-12 श्रेणियों में मैच हुए। युवा एथलीटों ने पूरे दिन उत्साह, टीमवर्क और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-10 लड़कों की कैटैगरी में पंजाब वॉरियर्स (जयंत, जप्तेश, इंद्रवीर, एकमजोत) और नेक्सट जनरेशन (स्वास्तिक, हार्दिक, पार्थ) ने जीत दर्ज की। वहीं अंडर -10 लड़कियों की कैटेगरी गमाडा 65 (शनाया, अदिति, अनायशा, गैंटास) और द स्टार्स (वंशिका, ऐशनोर, गरिमा, स्नेहल) की टीम जीती। अंडर -12 लड़कों की कैटैगरी में गमाडा 65(मानव, आरव, अर्जुन, आदर्श) और एम्परर आई (आस्तिक, प्रेरित, एकांश, आद्विक) ने जीत दर्ज की। अंडर-12 लड़कियों की कैटैगरी में नेक्स्ट जनरेशन टू (तिलक, सायरा, नायरा, अमायरा) और अगली पीढ़ी वन (स्वधा, स्मायरा, तन्वी, जिया) ने जीत दर्ज की। न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ने विजेता टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें