फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब अधीस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने फूड सेफ्टी अफसरोंं के पदों की परीक्षा का परिणाम किया घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
कम से कम स्टाफ के साथ काम करते हुए पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) की तरफ से फूड सेफ्टी अफसरों के पदों की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। बोर्ड के चेयरमैन रमन बहल ने कहा कि विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर नौजवानों को भर्ती करने के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता का सम्मान और समर्थन करने के लिए वचनबद्ध हैं। परिणाम पीएसएसएसबीबी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही यात्रा की पाबंदियां हटाई जातीं हैं और साधारणतया दिन प्रति दिन वापस आ जाती है तो उम्मीदवारों की योग्यता अनुसार उनकी काउंसलिंग करवा के प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि कुल 5137 आवेदकों ने फूड सेफ्टी अफसरों के 25 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिए थे जबकि उनमें से 3421 ने 15 मार्च, 2020 को परीक्षा दी थी। बोर्ड के इतिहास में पहली बार दाख़िला टेस्ट के लिए विजिलेंस के बड़े उपाय किए गए थे। परीक्षा के आयोजन में मुकम्मल पारदर्शिता को यकीनी बनाने के लिए बोर्ड द्वारा अपनाए गए निगरानी उपाय में जैमर, ऑब्जर्वर, इंविजीलेटर, उडऩ दस्ते और उम्मीदवारों की ट्रिपल बायोमैट्रिक पहचान शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें