फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ने बड़ी योजनाओं के लिए 646 करोड़ किए जारी : चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को कहा कि वित्त विभाग ने प्रमुख योजनाओं के लिए 646 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। यहां जारी एक बयान में इसका खुलासा करते हुए चीमा ने कहा कि रुपये जारी होने के बाद अब किसी भी केंद्र प्रायोजित योजना (सीएसएस) या उसके संबंधित कोई भी भुगतान कोषगार में लंबित नहीं रह गया है।
विज्ञापन

इसको लेकर कोषगार में बुधवार को 345 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को वित्तीय वर्ष की समाप्ति की प्रतीक्षा करने के बजाय समयबद्ध तरीके से फंड का प्रयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपयोग नहीं होने के कारण धन संबंधी किसी भी चूक को वित्त विभाग द्वारा गंभीर माना जाएगा। चीमा ने विभिन्न अन्य योजनाओं के लिए जारी धनराशि का विवरण देते हुए कहा कि वित्त विभाग ने प्रमुख निर्माण मद के तहत 240 करोड़ रुपये जारी किए हैं। विभाग ने मिल्कफेड को 36 करोड़ और सरबत सेहत बीमा योजना के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को 25 करोड़ रुपये भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें