फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी, 4.2 किलोग्राम हेरोइन बरमाद, 11 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने मंगलवार को 248 स्थानों पर रेड की। इस दौरान राज्यभर में नशा तस्करी में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 11 एफआईआर दर्ज की गईं। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 4.2 किलोग्राम हेरोइन, 338 नशीली गोलियां, कैप्सूल और 23,220 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 248 स्थानों पर रेड की। पुलिस टीमों ने 254 संदिग्ध लोगों की जांच की और साथ ही 23 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों पर उपचार के लिए राजी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें