फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे को मिटाने की मुहिम तेज: चार माह में पंजाब पुलिस ने दबोचे 6997 नशा तस्कर, NDPS Act में हुए 5346 एफआईआर

Tue, 01 Nov 2022 01:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा पुलिस ने राज्य भर से 300 किलो अफीम, 197.2 किलो गांजा, 293 क्विंटल भुक्की और फार्मा ओपीऑयड की 27.56 लाख गोलियां/कैप्सूल/टीके/शीशियां भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
drugs - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू की गई मुहिम पांचवें महीने में दाखिल हो गई है। सोमवार को पंजाब पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जहां पकड़े गए नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, वहीं राज्य पुलिस ने 5 जुलाई 2022 से अब तक 1097 बड़ी मछलियों समेत 6997 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी दौरान पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत 580 व्यापारिक मामलों समेत कुल 5346 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस मुख्यालय में साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस टीमों ने राज्य के संवेदनशील स्थानों और नशा प्रभावित इलाकों में नाकाबंदी और तलाशी मुहिम चलाकर 259.7 किलो हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा, पंजाब पुलिस की टीमों द्वारा गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलो हेरोइन बरामद की गई थी, जिससे चार महीने में हेरोइन की कुल रिकवरी 406.5 किलो हो गई है। 

आईजीपी ने बताया कि हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा पुलिस ने राज्य भर से 300 किलो अफीम, 197.2 किलो गांजा, 293 क्विंटल भुक्की और फार्मा ओपीऑयड की 27.56 लाख गोलियां/कैप्सूल/टीके/शीशियां भी बरामद की हैं। पुलिस ने इन चार महीनों में गिरफ्तार किए नशा-तस्करों के कब्जे से 4.49 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।
विज्ञापन


दो सप्ताह के दौरान हुई ड्रग रिकवरी संबंधी आईजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने पिछले दो हफ्तों में 54 व्यापारिक मामलों समेत 399 एफआईआर दर्ज करके 508 नशा-तस्करों/सप्लायरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 26.5 किलो हेरोइन, 17 किलो अफीम, 13.8 किलो गांजा, 19 क्विंटल भुक्की, फार्मा ओपीऑयड की 1.20 लाख गोलियां/कैप्सूल/टीके/शीशियों के अलावा 4.5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। 5 जुलाई, 2022 से ही भगोड़ों को पकड़ने के लिए शुरू की गई विशेष मुहिम के तहत भी बीते दो हफ्तों में एनडीपीएस मामलों में 7 अन्य भगोड़े गिरफ्तार किए गए, जिसके साथ गिरफ्तारियों की कुल संख्या 383 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें