फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार राज्य को पर्यटन केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध : हरपाल चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वीरवार को पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग, इन्वेस्ट पंजाब और पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड की ओर से आयोजित निवेशक सम्मेलन में कहा कि पंजाब सरकार राज्य को पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। राज्य में अमीर सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाने वाली मुगल, सिख और ब्रिटिश काल की इमारतें हैं, जो व्यापक दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर्यटन क्षेत्र में पंजाब को दुनिया के नक्शे पर लाने के लिए बहुत उत्सुक हैं और इस मामले में व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र की संपत्तियों और संसाधनों की देखभाल और विकास के लिए हमेशा तत्पर है। मंत्री ने निवेशकों को पर्यटन क्षेत्र में पंजाब के विकास में सहयोग देने का निमंत्रण दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इको टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, वाटर टूरिज्म और वेलनेस टूरिज्म पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि इन क्षेत्रों में पंजाब को और समृद्ध करने की पूरी संभावनाएं हैं। मंत्री ने निवेशकों को राज्य सरकार के पूरे समर्थन का विश्वास दिलाया क्योंकि इन्वेस्ट पंजाब एक ऐसा मंच है जहां राज्य में उद्यम स्थापित करने के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां एक ही छत के नीचे प्रदान की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें