फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानी को संकट में से निकालने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : संधवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सही दिशा की ओर बढ़ रही है और यह किसानों को विभिन्न संकटों में से बाहर निकालने के लिए पूरी वचनबद्ध है।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां सेक्टर-31 स्थित सीआईआई के उत्तरी क्षेत्र के स्थानीय मुख्यालय में प्रीमियर एग्रो एंड फूड टेक्नोलॉजी फेयर को संबोधित करते हुए संधवां ने कहा कि बदलते हालात में ठोस और प्रभावी कृषि नीति की अनुपस्थिति के कारण पंजाब में कृषि का संकट बढ़ा है। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानी को संकट में से बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश को अनाज के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अहम भूमिका निभाई है। राज्य को धान और गेहूं के फसली चक्र में से बाहर निकालने की अब बहुत जरूरत है, जिसके लिए कृषि विभिन्नता अपनाए जाने की जरूरत है। इसको अमल में लाने के लिए केंद्र की तरफ से गेहूं और धान के अलावा दूसरी फसलों पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य यकीनी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कृषि संकट के हल के लिए नई योजनाओं और नए प्रयास अपनाने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें