फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुडुचेरी ने जम्मू-कश्मीर को 6-1 से हराया

विज्ञापन
सेक्टर -3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चल रहा हाॅकी का मुकाबला।
विज्ञापन
सेक्टर -3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दूसरे दिन हॉकी के हुए रोचक मुकाबले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 15वीं नेशनल महिला हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन 6 राज्यों के खिलाड़ियों के बीच रोचक मुकाबले हुए। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया और जमकर पसीना बहाया। इसमें पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। हरियाणा हॉकी फेडरेशन के महासचिव सुनील कुमार मलिक ने बताया कि महिला हॉकी टूर्नामेंट में पुडुचेरी ने जम्मू-कश्मीर को 6-1 से हराया। पुडुचेरी के खिलाड़ियों ने शुरू से बढ़त हासिल बनाए रखी। जम्मू-कश्मीर की टीम इस आंकड़े को नहीं छू पाई। इसी प्रकार तेलंगाना ने असम को 3-1 से मात दी। इसमें असम की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड ने राजस्थान को चार-दो, दिल्ली ने हिमाचल को एक-जीरो, दादरा नगर हवेली ने गुजरात को दो जीरो से हराया। रविवार को हुए मुकाबले में छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ एक-एक गोल से बराबर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें