बरवाला। हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की बैठक जिला प्रधान शंभू गुर्जर और भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री ओमप्रकाश शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। शास्त्री ने ड्यूटी में लापरवाही न बरतने, सप्लाई सुचारू रखने व बूस्टरों की सफाई के निर्देश दिए। साबुन, टॉर्च, एलईडी, टूल किट, जूते व बरसाती जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। जसविंदर राणा, आशीष शर्मा, संदीप शर्मा, संदीप गुर्जर, नवीन भारती, हरीश गुर्जर, हुसन राणा, शशिभूषण, सलीम खान और मुंशी खान मौजूद रहे।