फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब व हरियाणा की न्यायिक सेवा में पीयू के आईएएस सेंटर व यूआईएलएस की छात्राओं ने बाजी मारी है। पंजाब सिविल सर्विस जूडिशियल के परिणाम में छात्रा खुशदीप कौर व रमनप्रीत कौर छा गईं। इन छात्राओं ने पीयू के आईएएस सेंटर से कोचिंग ली थी। खुशदीप कौर को बीसी वर्ग में तीसरी रैंक व रमनप्रीत को एससी वर्ग में दूसरा स्थान मिला है। इसके अलावा यूआईएलएस की छात्राओं ने हरियाणा न्यायिक सेवाओं में बाजी मारी। इसमें श्वेता शर्मा, रवनीत कौर, निधि सिवाच, अनुभा जिंदल, प्रिया गुप्ता, दिव्यांशी आदि शामिल हैं। इन छात्राओं का पीयू पहुंचने पर स्वागत किया गया। वीसी प्रो. राजकुमार ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें