चंडीगढ़। पीयू ने बुधवार को कई कक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। बताया जाता है कि नौ हजार से अधिक विद्यार्थियों का यह रिजल्ट आया है।
मंगलवार को भी पीयू के परीक्षा नियंत्रक विभाग ने 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया था। बुधवार को भी नौ कक्षाओं के परिणाम जारी किए गए। इसमें एमएससी ऑनर्स स्कूल फिजिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स फोर्थ सेमेस्टर, सर्टिफिकेट कोर्स इन उर्दू, बी लिब द्वितीय सेमेस्टर, बीएससी ऑनर्स मैथमेटिक्स छठे सेमेस्टर, एमएससी बॉटनी फोर्थ सेमेस्टर, एमएससी इन फैशन एंड लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर, एलएलएम एक वर्षीय कोर्स प्रथम सेमेस्टर, एलएलएम एक वर्षीय कोर्स यूआईएलएस प्रथम सेमेस्टर, एलएलएम दो वर्षीय कोर्स प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट शामिल है। स्टूडेंट अधिक जानकारी के लिए पीयू की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।