फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की अनदेखी से नाराज पीटीआई ने जारी रखा 44वें दिन क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा सरकार की तरफ से 1983 पीटीआई शिक्षकों की नौकरी खत्म कर दी गई है। इसे लेकर सेक्टर-5 धरना स्थल पर पीटीआई शिक्षकों ने 44वें दिन मंगलवार को क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। क्रमिक भूख हड़ताल में देवेंद्र सिंह, आशा, लक्ष्मी, पुष्पा, कृष्णा, मुकेश, चंद्रावती, अनीता शर्मा, सुनीता पवार, मीनू नागरा, पूनम देवी, विकास कुमार, राजेश कुमार, उमेश कुमार, सतीश कुमार, गंगा प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, हेमराज, हरदीप सिंह सहित अन्य शिक्षक धरने पर बैठे। शिक्षकों ने मांग करते कहा कि उन्हें सरकार की तरफ से दोबारा ज्वाइनिंग दी जाए। शिक्षकों ने कहा कि सरकार की तरफ से अगर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ, हसला, सर्व कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी महासंघ, अध्यापक संघ, हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी, भारतीय किसान यूनियन ने पूर्ण रुप से समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें