फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीएसईबी ने 5वीं और 8वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शेड्यूल किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 5वीं और 8वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। 18 जुलाई से 18 सितंबर तक दोनों कक्षाओं के लिए बिना किसी लेट फीस रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा। इसके बाद लेट फीस के साथ ही रजिस्ट्रेशन की अनुमति होगी। 19 सितंबर से 16 अक्टूबर तक 500 रुपये प्रति विद्यार्थी लेट फीस देनी होगी, जबकि 17 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रति विद्यार्थी 1500 रुपये लेट फीस देनी होगी।वहीं 9वीं और 11वीं कक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए भी पोर्टल खोल दिया गया है। इसमें 16 अगस्त तक ऑफलाइन चालान जनरेट किया जा सकेगा, जबकि ऑनलाइन फीस भरने की तिथि 21 अगस्त निर्धारित की गई है। इसी तरह 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए ऑफलाइन चालान जनरेट करने की तिथि 23 अगस्त और ऑनलाइन फीस भरने की तारीख 28 अगस्त तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें