फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिक्षा सदन घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने रोका, बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर मांगों को लेकर सेक्टर-5 धरनास्थल पर बुधवार से आमरण अनशन पर बैठे हैं। शुक्रवार को वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर सेक्टर-5 शिक्षा सदन घेराव करने के लिए पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गेट पर रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर्स की काफी बहस हुई। आमरण अनशन पर बैठे एक अनशनकारी डॉ. नेहा बत्रा की तबीयत काफी खराब हो गई। मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से मना कर दिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इसकी जानकारी एसपीडी समग्र शिक्षा को दी और जैसे ही स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने तुरंत वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर के प्रतिनिधिमंडल को उनसे मिलने के लिए बुलाया। डायरेक्टर शिक्षा सदन आशिमा बराड़ ने उनकी सारी बातें सुनीं और अपनी तरफ से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने अगले हफ्ते दोबारा से मीटिंग के लिए उन्हें बुलाया है। इसके बाद जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया गया। उसके बाद उपचार के लिए डॉ. नेहा बत्रा को अस्पताल भिजवाया गया। राज्य प्रधान रजत भट्ट व उपप्रधान संगीता देवी ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं तब तक वे धरने पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन


वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर मांगें

-15 हजार के बजाए 35400 रुपये वेतन किए जाए

-परिषद द्वारा कॉन्ट्रैक्ट पर लगे कर्मचारियों के लिए बनाए गए बाई लॉज लागू किए जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें