फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बरवाला में एनसीबी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। कस्बे के सभी दवाई विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखकर सांकेतिक रूप से इकट्ठा होकर बरवाला बस स्टैंड पर एनसीबी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। केमिस्ट एसोसिएशन बरवाला के प्रधान योगेश गोयल ने कहा कि जिन दवाइयों पर एनसीबी प्रतिबंध की बात कहकर गिरफ्तारी कर रहा है उन दवाइयों के केमिस्टों के पास पूरे दस्तावेज और लाइसेंस हैं। लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें ऐसा कर परेशान किया जा रहा है। जिसको लेकर दवाई विक्रेताओं में एनसी के खिलाफ काफी रोष है। दो घंटे की हड़ताल के कारण लोगों को दवाएं नहीं मिली और परेशान हुए। यहां दवा विक्रेताओं में संजीव शर्मा, संजय कुमार, मुकेश भल्ला, राकेश सैनी, प्रिंस सैनी, विकास गुप्ता, मुकेश राणा, साहिब आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें