फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नर्सिंग वेलफेयर की मांग का प्रपोजल डीजी हेल्थ को भेजा

विज्ञापन
हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन ने मांगों का ज्ञापन साैंपा। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी ) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर शाम और रात में ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। इस प्रपोजल को सीएमओ नेहरियाणा डीजी हेल्थ को भेज दिया गया है। एसोसिएशन की अध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक और हरियाणा के जिलों में सभी सीएमओ को ज्ञापन दिया गया है। यह ज्ञापन इसलिए दिया गया है कि नर्सिंग ऑफिसर बिना डॉक्टर कई बार डिलीवरी करवाती हैं। अगर कोई मरीज के साथ दुर्घटना हो गई तो इसकी जिम्मेदारी लिखित में नहीं दे सकती और उन्हें उसका आरोपी बनाकर सजा दी जाती है। इस तरह के हालात में लिखित में डॉक्टर के बिना काम करने की परमिशन दी जाए या डॉक्टरों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें